AMIT LEKH

Post: ठनका गिरने से किसान की मौत, पत्नी भी गंभीर

ठनका गिरने से किसान की मौत, पत्नी भी गंभीर

बगहा में कुदरती कहर ने दो किसानों की जान ली, ठनका गिरने से अमहट निवासी एक किसान ध्रुव साह (55) जबकि मटियरिया गांव के वासुदेव महतो (53) ने जान गँवाई 

ठनका गिरने से बासुदेव महतो की मौत हो गयी, हरनाटांड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ने पुष्टि की 

मृतक बासुदेव महतो की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हरनाटांड प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से उचित उपचार के लिए रेफर किया अनुमंडलीय अस्पताल बगहा को 

उनकी दो बेटियां भी अचेत अवस्था में, लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रहीं 

✍️ जगमोहन काजी, संवाददाता

– अमिट लेख

हरनाटांड, (विशेष)। लौकरिया थाना क्षेत्र के मटिअरिया गांव में शनिवार की सुबह अचानक मौसम खराब होने और बारिश के साथ ठनका गिरने से अलग अलग घटनाओं में दो किसानों की मौत हो गई है। जिसमें एक की पत्नी और दो बेटियां भी घायल हुई बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अपने खेतोँ में परिवार सहित धान का बिचड़ा निकाल रहे  मटियरिया गांव के एक किसान वासुदेव महतो की ठनका के चपेट में आने से मौत हो गयी।

जबकि, अकाशीये बिजली स्पर्शाघात से उनके साथ खेतों में काम कर रही पत्नी और दो पुत्रीयां भी घायल हो गयी हैँ। जिनमें वासुदेव महतो की पत्नी सुनैना (48) की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इस घटना से अचानक गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। जब बासुदेव महतो और उनकी पत्नी दो बेटी नगमा (13) एवं नीलम (11) के साथ अपने खेत में धान के बिचड़े निकाल रहे थे, तभी आसमानी बिजली के चपेट में आने से बासुदेव महतो की मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल साथ में दोनों बेटीयां भी अचेत हो गयी। आनन-फानन में ग्रामीण और परिजनों के द्वारा हादसे के शिकार इस किसान के पारिवारिक जनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बासुदेव महतो की मौत की पुष्टि कर दी। जबकि पत्नी गंभीर अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल बगहा के लिए रेफर कर दी गई है, वहीँ ठनका से अचेत हुई वासुदेव महतो की दोनों पुत्रीयां खतरे से बाहर बताई जा रही हैँ। वहीँ, एक अलग घटना में नौरंगिया थाना के महुअवा-कटहरवा के अमहट गांव के किसान ध्रुव साह (55) वर्षीय की मौत भी ऐन दिवस ठनका गिरने से हो गई है। जानकारी के अनुसार ध्रुव शर्मा धान रोपनी के लिए अपने खेतोँ की तैयारी करने गये थे। नौरंगिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा के अनुसार इस घटना की जानकारी होते हीं मौके पर पुलिस दल पहुँच गया, परन्तु दोनों मृतकों के परिवारिकजन अंतयपरिक्षण हेतु शवों को देने से इंकार कर गये, हालांकि इस बाबत शोकाकुल परिजनों ने एक विधि सम्मत आवेदन पुलिस थाने में दिया है।

Comments are closed.

Recent Post