



✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। आज दिनांक 24 जून 2023 को कारीसाथ बुद्ध भगवान के आश्रम पर भोज का आयोजन किया गया। जिसमें लिट्टी-चोखा, आम, सलाद इत्यादि था। जिसका आयोजन संतोष सिंह पूर्व मुखिया खजुरिया पंचायत के सौजन्य से किया गया। इसमें उनके भगिना का मन्नत माना हुआ था। उस खुशी में आज बुद्ध भगवान आश्रम के यहां यह भोज संपन्न हुआ भगवान बुद्धा आश्रम आरा बक्सर रोड के कारीसाथ ग्राम से उत्तर एक किलोमीटर पर स्थित है। यहां पर एक बौद्ध धर्म मानने वाला विदेश के बौद्ध भिक्षु आए थे और उन्हें यह आश्रम बहुत ही अच्छा लगा और वहीं पर सेवा करते करते अपने शरीर को त्याग दिया। आज उसी स्थान पर उनका समाधि बनाया हुआ है और बुद्ध भगवान की एक विशाल मूर्ति भी वहां विराजमान है। मूर्ति के पीछे एक पीपल का पेड़ है, जो बहुत ही पुराना है उस पर जो कोई मन्नत मानता है उसका मन्नत पूरा हो जाता है। यह साक्षात लोग कहते हैं, इस भोज में मेजर राणा प्रताप सिंह कारिसाथ ग्राम, पप्पू सिंह मसाद,ओझा जी शाहपुर और विभिन्न गांव के लोगों ने इस भोज में भाग लिया। इस बौद्ध भगवान आश्रम के अध्यक्ष अर्जुन सिंह भी मौजूद रहे वहीं वहां के देखभाल करते हैं और सैकड़ों लोगों ने आज भोज में भाग लिया।