



आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विकासशील स्वराज पार्टी ने संगठन विस्तार हेतु वाल्मिकीनगर लोकसभा अंतर्गत औसनी रोड स्थित परिकल्पना रिसॉर्ट में की अहम बैठक
✍️ जगमोहन काज़ी, संवाददाता
– अमिट लेख
हरनाटांड, (बगहा ग्रामीण)। वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत औसानी के परिकल्पना रिसॉर्ट में विकासशील स्वराज पार्टी की बैठक हुई। जिसमें संगठन विस्तार और आगामी लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर अहम चर्चा की गई। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव इंजीनियर प्रेम चौधरी ने प्रेस को संबोधित करते हुए बिहार और वाल्मिकीनगर लोकसभा की बदहाली के लिए बिहार की सुशासन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा। बिहार में हर सरकारी विभाग में भ्रष्टाचार है, और विकास की असीम संभावनाएं होते हुए भी, वाल्मिकीनगर लोकसभा बदहाली का शिकार है। इस बैठक में सुनील आनन्द, लालमोहन गोंड, प्रदीप चौधरी, मुकेश चौधरी, आफताब, अमरेंद्र गिरी, नन्हे मिश्र, भोला राम, रविंद्र केवट प्रभु गिरी, संजीव कुमार आदि व्यक्ती उपास्थित रहे। कल से लोकसभा में इंजीनियर प्रेम चौधरी द्वारा व्यापक जन सम्पर्क अभियान शुरू किया जाएगा जो आगामी पंद्रह दिन तक चलेगा।