AMIT LEKH

Post: 65वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने किया वृहद वृक्षारोपण

65वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने किया वृहद वृक्षारोपण

वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम अच्युत सिंह द्वितीय कमान अधिकारी कार्यवाहक कमांडेंट 65वी वाहिनी कि अगुआई मे वाहिनी मुख्यालय तथा इसके समस्त सीमा चौकियों में किया गया

जगमोहन काजी, संवाददाता

-अमिट लेख

हरनाटांड, (बगहा ग्रामीण)। 65वी वाहिनी के मुख्यालय प्रांगण तथा इसके समस्त सीमा चौकियों मे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम अच्युत सिंह द्वितीय कमान अधिकारी कार्यवाहक कमांडेंट 65वी वाहिनी कि अगुआई मे वाहिनी मुख्यालय तथा इसके समस्त सीमा चौकियों में किया गया, जिसमे कुल 731 पौधे लगाए गए।

श्री सिंह ने बल कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएं। इसके अलावा अपने लगाए गए पौधे कि ज़िम्मेदारी के साथ ही इसका हमेशा खयाल रखें तथा अगर किसी कारण से पौधे सूखते है तो उसके स्थान पर नए पौधे लगाना सुनिश्चित करें। पर्यावरण को स्वच्छ रखने से संबन्धित जैसे प्लास्टिक से बने वस्तुओं को नकारने, कूड़ा कचरा का निस्तारण समुचित ढंग से करने, उपयोग किए गए वस्तुओं को यत्र तत्र न फैलाने, पेय जल को दूषित होने से बचाने, ई कचरे का निस्तारण इत्यादि मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने के लिए आह्वान किया गया। बताते चले कि 65वी वाहिनी के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान कुल 23,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत अभी तक कुल 1756 पौधे लगाए जा चुके है। इसमे सिरिस, अर्जुन, महोगनी, गुलमोहर, स्टरकुलिया, कठ सागवान इत्यादि के पौधे 65वी वाहिनी मुख्यालय एवं इसके सीमा चौकियों में लगाए गए है। इस कार्यक्रम मे अच्युत सिंह द्वितीय कमान अधिकारी कार्यवाहक कमांडेंट 65वी वाहिनी, आर बी सिंह उप कमांडेंट, सौरभ कुमार, उप कमांडेंट, भरत सिंह यादव सहायक कमांडेंट (संचार), वाहिनी के अन्य बल कर्मी के अलावा सीमा चौकियों के सभी बल कर्मियों के द्वारा पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण किया।

Recent Post