एनडीए में शामिल होने की बात पर बोले सुशील मोदी
नीतीश कुमार का वोट ट्रान्सफर कराने का क्षमता खत्म
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला न्यूज़ ब्यूरो)। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का यह दावा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से एनडीए में आएंगे। इसको लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि यह उनका निजी विचार है। लेकिन बीजेपी ने बिहार के सीएम के लिए अपने सभी दरवाजे बंद कर दिए है। अगर वह आना भी चाहें तो भी बीजेपी तैयार नही है। रामदास अठावले न तो बीजेपी के प्रवक्ता है न ही एनडीए के वह एक पार्टी के नेता है और एक केंद्रीय मंत्री है। इसलिए यह उनकी निजी राय होगी लेकिन बीजेपी ने अपने सभी दरवाजे बंद कर दिए है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि अगर नीतीश कुमार आना भी चाहें तो भी उनका स्वागत नही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक ‘बोझ’ हैं और कहा कि बिहार के सीएम की वोट ट्रांसफर कराने की क्षमता खत्म हो चुकी है। बीजेपी नेता ने कहा वह बोझ बन चुके है। मुझे संदेह है कि आरजेडी यह लंबे तक बोझ झेल पाएगी। उनकी वोट ट्रांसफर कराने की क्षमता खत्म हो चुकी है। पिछले विधानसभा चुनाव में यह देखा गया कि अगर नरेंद्र मोदी न आते तो वह 44 सीटें नहीं जीत पाते। राजनीति में, आप तभी महत्वपूर्ण है। जब तक आप में वोट की क्षमता है। अन्यथा आपका कोई महत्व नहीं है।








