रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 02 अक्टूबर 2026
मुख्य अतिथि होंगे सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
एकमा, (सारण)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को नगर पंचायत एकमा बाजार के वार्ड नंबर 13 में राजापुर पोखरा के समीप स्थित लीला पैलेस में जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल उपस्थित रहेंगे। इस दौरान दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता अविनाश चंद्र उपाध्याय ने लोगों से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। उन्होंने पत्रकारों एवं समाचार प्रतिनिधियों से भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाचार संकलन करने का आग्रह किया है।








