गांधी संग्रहालय के सभागार में इवेग क्रॉस बॉर्डर एवं नेत्रिका फाउंडेशन के तत्वाधान में बाल एवं महिला हिंसा के खिलाफ एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला न्यूज़ ब्यूरो)। गांधी संग्रहालय के सभागार में इवेग क्रॉस बॉर्डर एवं नेत्रिका फाउंडेशन के तत्वाधान में बाल एवं महिला हिंसा के खिलाफ एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले को बाल व महिला हिंसा मुक्त क्षेत्र बनाने के साथ ही मानव तस्करी,बाल श्रम व बढते पलायन के विरूद्ध कई विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अजहर हुसैन अंसारी ने अपने विचार व्यक्त किये और कहा कि आर्थिक स्थिति से कमजोर लोग बाल श्रम व पलायन को मजबूर होते हैं। जरूरत है जो जहां है उनको वही रोकने के लिए अवसर उपलब्ध कराये जाये,क्योंकि बिना रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए पलायन रोकने के लिए चर्चा करना बेमानी है। मौके पर पुरुषोत्तम कुमार, कृष्ण कांत राज, रजनीश कुमार, अकाश कुमार तिवारी, राजगुरु, बसंत कुमार के साथ दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।








