भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम को सुना
अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। विधानसभा क्षेत्र के आरा नगर निगम के बूथ संख्या 156 पर भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। वही इस कार्यक्रम उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ऋतुराज जी, जिला महामंत्री सह मुखिया प्रतिनिधि आनन्द गोपाल पंडित, हरेंद्र सिंह चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष शेखर गुप्ता, आलोक कुमार चन्द्रवंशी, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। वही एक ओर कोईलवर प्रखंड के कायमनगर में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कृष्ण मोहन श्रीवास्तव ने अपने बूथ पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना साथ में बीरमपुर में बूथ संख्या 195 पर भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला मिडिया प्रभारी सतीश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं ने भी प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।








