रविवार को प्रधानमंत्री की मन की बात का 103 वें एपिसोड को भारतीय जनता पार्टी द्वारा भोजपुर जिला के सभी 32 मंडल अंतर्गत बूथो पर रेडियो, टेलीविजन, मोबाइल, नमो एप्प आदि विभिन्न माध्यमों से सुना और देखा गया
अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। रविवार को प्रधानमंत्री की मन की बात का 103 वें एपिसोड को भारतीय जनता पार्टी द्वारा भोजपुर जिला के सभी 32 मंडल अंतर्गत बूथो पर रेडियो, टेलीविजन, मोबाइल, नमो एप्प आदि विभिन्न माध्यमों से सुना और देखा गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश मे नशा के विरूद्ध युवाओं को आगे बढ़ने की, अपनी विरासत को कायम रखने के लिए उतराखंड के महिलाओं द्वारा भोजपत्र पर चिट्ठी लिखने की बात हो या फ्रांस की 100 वर्ष की महिला का योग को जीवन जीने के लिए अपनाने की बात हो या उतरप्रदेश द्वारा एक दिन मे एक करोड़ वृक्ष लगाने ,सरोवर बनाने या पूरे देश से 7500 घडो़ मे माटी और पौधा ला कर दिल्ली मे अमृत वाटिका लगाने की बात हो सभी प्रेरणादायक रहा। 15 अगस्त को पिछले साल की भांति हर घर तिरंगा लगाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के जिला से बूथ स्तर के सभी कार्यकताओ ने आम जनता के साथ मन की बात को अपने-अपने घर या सार्वजनिक स्थानो पर सुना गया। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,एवं जिला उपाध्यक्ष सह मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी कौशल यादव द्वारा बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रमो मे समाज के सभी वर्गो की सहभागिता रही। प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को लोगो को प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम की प्रतिक्षा रहती है, जिसमे लोग बढ चढकर प्रधानमंत्री जी को सुनते है और उससे प्रेरणा प्राप्त करते है।








