नहीं रहे वीरपुर सांस्कृतिक मंच के चहेते कलाकार नंदन जी, लंबी बीमारी के बाद पटना में उनका पिछले मंगलवार को देहांत हो गया
मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
वीरपुर, (सुपौल)। नहीं रहे वीरपुर सांस्कृतिक मंच के चहेते कलाकार नंदन जी। लंबी बीमारी के बाद पटना में उनका पिछले मंगलवार को देहांत हो गया। स्वर्गीय राम नंदन प्रसाद “नंदन” बिहार पेंशनर समाज वीरपुर के प्रथम रोकड़पाल भी रहे थे।
स्वर्गीय नंदन जी ने वीरपुर में रहते कई कविताओं की रचना भी की और उसे लयबद्ध कर अपना स्वर भी दिया। जल संसाधन विभाग के कर्मी नंदन जी अपनी गायकी और तबला वादन के लिए आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। मंगलवार को बिहार पेंशनर समाज की वीरपुर अनुमंडल इकाई के द्वारा कोसी प्रमण्डल के पूर्व शारीरिक शिक्षा अधीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव की अध्यक्षता में एक शोक-सभा का आयोजन किया गया जिसमें लंबी बीमारी के बाद 84 वर्षीय स्वर्गीय नंदन जी को लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि देने के साथ उनकी मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। शोक-सभा में शामिल जयकर झा, विरेंद्र कुमार झा, सुशील कुमार भगत, मदन प्रसाद, मुंशी शाह दया कांत सिंह लक्ष्मण सिंह सत्यनारायण ठाकुर गौरी शर्मा ,रमेन्द्र प्रसाद गुप्ता, ललन रजक, मोहम्मद एनायत, बनारसी हरिजन ,रामेश्वर पंडित,एस. मोहिउद्दीन समेत कई लोग उपस्थित थे।स्वर्गीय नंदन जी अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्री को छोड़ गए।








