AMIT LEKH

Post: आरएलजेडी पार्टी का प्रखंड कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक आयोजित

आरएलजेडी पार्टी का प्रखंड कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक आयोजित

प्रखंड मुख्यालय के एक होटल में आज रोज रविवार को राष्ट्रीय लोक जनता दल की एकदिवसीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गई

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। प्रखंड मुख्यालय के एक होटल में आज रोज रविवार को राष्ट्रीय लोक जनता दल की एकदिवसीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बैजनाथ मेहता पार्टी के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी निरंजन कुशवाहा, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल, जिलाध्यक्ष धर्मपाल कुमार, प्रदेश महासचिव अशोक मेहता, प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार, प्रदेश सचिव पप्पू यादव कुशवाहा आदि मौजूद थे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय के साथ आगे बढ़ रही है। पूरे बिहार के आम जनता आज के समय में एक विकल्प के रूप में देख रही है।

इसलिए सभी से आग्रह किया गया कि पंचायत कमिटी के साथ साथ बूथ स्तर पर बनाकर पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। आगे 5 अगस्त को सुपौल जिला मुख्यालय में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आहूत किया गया है। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा संबोधित करने पहुँच रहे है। बैठक में सभी नव मनोनीत प्रखंड कमिटी व पंचायत अध्यक्षों को मनोनयन पत्र दिया गया है। बैठक में जिला प्रधान महासचिव नीलांबर मेहता, युवा प्रदेश महासचिव विकास यादव, महिला नेत्री किरण देवी, रामानंद सागर, ओमप्रकाश कुशवाहा,विजय कुमार, कृष्णा कुमार, सुनील मेहता, श्रवण मेहता, मुकेश मेहता आदि नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post