पुलिस कप्तान कांतेस कुमार मिश्रा ने टीम का गठन करते हुये मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से बोलेरो सहित मादक पदार्थ को जप्त कर लिया है
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला न्यूज़ ब्यूरो)। पुलिस को फिर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस को गुप्त सुचना मिली की ढ़ाका की ओर से बोलेरो पर स्प्रिट व मादक पादार्थ की बड़ी फेप आने वाली है। जिस पर पुलिस कप्तान कांतेस कुमार मिश्रा ने टीम का गठन करते हुये मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से बोलेरो सहित मादक पदार्थ को जप्त कर लिया है। जानकारी देते हुये पुलिस कप्तान ने बताया कि बोलेरो के तहखाने से ढाई सौ लीटर स्प्रिट डेढ किलो चरस बरामद किया गया है। वही मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के समिम अहमद को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो लोग भागने में सफल है।गिरफ्तार तस्कर से पुछताछ किया जा रहा है।








