रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 11 अक्टूबर 2026
प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मृतकों के पीड़ित परिवारों को अनुग्रह अनुदान के रूप में ₹4-₹4 लाख की राशि प्रदान की गई
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बगहा अनुमंडल अंतर्गत भैरोगंज थाना क्षेत्र की खटोरी पंचायत में कलश यात्रा के दौरान विद्युत आघात से दो लोगों की असामयिक मृत्यु की दुखद घटना के उपरांत प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए

दोनों मृतकों के पीड़ित परिवारों को अनुग्रह अनुदान के रूप में ₹4-₹4 लाख की राशि प्रदान की गई। इस दुःखद घड़ी में प्रशासन पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है तथा उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।








