AMIT LEKH

Post: बिहार में बढ़ा अपराध नीतीश बाबू से नहीं संभल रहा बिहार : सम्राट चौधरी

बिहार में बढ़ा अपराध नीतीश बाबू से नहीं संभल रहा बिहार : सम्राट चौधरी

बिहार में बढ़ रहे अपराध को देखते हुये भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सरकार पर निशाना साधा है

✍️ स्टेट हैड

– अमिट लेख

पटना। बिहार में बढ़ रहे अपराध को देखते हुये भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बिहार बुरी तरह जल रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आराम फरमा रहे है। सोमवार को राजधानी पटना में दिन दहाड़े हुई गोलीबारी के बाद सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अब नीतीश बाबू से बिहार संभल नहीं रहा है। बिहार में बीजेपी नेता की हत्या हो रही है। वहीं, दलित बहनों के साथ अत्याचार हो रहा है। बिहार जल रहा है और नीतीश कुमार आराम फरमा रहे हैं। ज्ञात हो कि सोमवार को राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व मुखिया नीलेश को गोली मार दी है। इस घटना के बाद गंभीर रूप से जख्मी पूर्व मुखिया को रूबन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Comments are closed.

Recent Post