साइकिल से खेत देखने जा रहा व्यक्ति, ध्वस्त रेलिंग पुलिया से गिरा नीचे, हुआ चोटिल
✍️ तैयब अली चिश्ती
– अमिट लेख
महराजगंज, (जिला ब्यूरो)। निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर से लगे गांव बहुआर खुर्द के भारत नेपाल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बहुआर निचलौल मार्ग पर जर्जर पुलिया रेलिंग विहिन होने से आए दिन राहगीर गिरकर हो रहे हैं।
चोटिल आज बहुआर खुर्द निवासी शौकत अली उम्र (60) सुबह साइकिल से खेत देखने सिवान जा रहे थे तभी अचानक रेलिंग विहीन पुलिया से नीचे गिर गए। ग्रामीणों की मदद से गड्ढे से बाहर निकाला गया तथा ग्राम प्रधान द्वारा इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजा गया। यहां के स्थानीय ग्रामीण हैदर अली, इंद्रजीत यादव, लालमन, सुभान, शौकत, गुड्डू खान, मोहन यादव, अमरजीत यादव, इब्राहिम, ऐनुल देवान, हरिवंश, अहमद, रव्बुल आदि दर्जनों ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल रेलिंग विहिन पुलिया बनवाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग से भारत नेपाल के दर्जनों गांवों के लोगों का बहुआर बाजार तथा तहसील मुख्यालय का आवागमन बना रहता है। लेकिन प्रशासन का ध्यान इस रेलिंग विहिन तथा धंसी पुलिया पर नहीं पड़ रहा है।
जिससे आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं इसे लेकर राहगीरों में दुर्घटना की आशंका बराबर बनी रहती है। बहुआर से लेकर ढेशो तक रोड का चौड़ीकरण करा दिया गया लेकिन जिम्मेदार इस रेलिंग विहिन पुलिया पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव ने कहा कि इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों तथा विभाग से किया गया। लेकिन वर्षों से टूटी पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया दिन तो किसी तरह गुजर जाता है लेकिन रात को अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्राम प्रधान बहुआर कला रामनिधि पटेल ने बताया कि पुलिया पर रेलिंग न होना बहुत ही खतरनाक है। अभी कुछ दिन पहले गैस सिलेंडर से भरी पिकअप रेलिंग विहिन पुलिया के निचे गिर गई थी।जिसमें वाहन चालक काफी चोटिल हो गया था। जिसको आज अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था। इसके बावजूद भी रेलिंग विहिन पुलिया का निर्माण विभाग द्वारा नहीं कराया। इसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिया निर्माण की मांग की है।








