आपसी गुटबाजी की विवाद को लेकर रोहित कुमार 18 वर्ष नामक युवक को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया गया
न्यूज़ टीम
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। मिली जानकारी के अनुसार नौतन थाना क्षेत्र के उत्तरी तेलुहा ग्राम में आपसी गुटबाजी की विवाद को लेकर रोहित कुमार 18 वर्ष नामक युवक को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया गया। घायल युवक का इलाज जीएमसीएच अस्पताल बेतिया में की जा रही है। नौतन पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। यह घटना वार्ड नंबर 9 गहरी पुल के पास की बताई जाती है। इस मामले में पुलिस द्वारा कुछ भी बताया नहीं जा सका है।








