सीएचसी परिसर में हो रहे अवैध निर्माण कार्य विवाद का कारण बन गया है, जिस पर अंचलाधिकारी पिंटू कुमार ने तत्काल रोक लगा दिया है
न्यूज़ टीम
– अमिट लेख
तुरकौलिया। सीएचसी परिसर में हो रहे अवैध निर्माण कार्य विवाद का कारण बन गया है। जिस पर अंचलाधिकारी पिंटू कुमार ने तत्काल रोक लगा दिया है। साथ ही जमीन संबंधित कागजात की मांग की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुरकौलिया के पीछे अस्पताल के खाली जमीन पर अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसकी सूचना सीएचसी द्वारा सीओ पिंटू कुमार को दी गई। जहां सीओ ने हो रहे अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगा दिया। सीएचसी प्रभारी डा0 अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए इसी जमीन का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग से इसकी मंजूरी भी मिल चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस जमीन का नापी भी करा दिया गया है। करीब 2000 स्क्वायर फीट में 20 वार्ड का आइसोलेशन वार्ड बनाने का प्रस्ताव है। जबकि इसी जमीन पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईंट बालू गिराकर मकान बनाने के लिए नींव काटकर दीवाल उठाया जा रहा था। इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई। जहां अवैध निर्माण पर प्रशासन द्वारा रोक लगा दिया गया है। साथ ही प्रभारी ने यह भी बताया कि एक दो रोज में विभाग के द्वारा इसी जमीन पर आइसोलेशन वार्ड के लिए निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। यह भवन पुरी तरह से वातानुकूलित होगी। भविष्य में आने वाले कोई भी महामारी को ध्यान में रखते हुए आइसोलेशन वार्ड का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि लोगों को इलाज कराने में सुविधा होगी। यह भवन हाइटेक तरीके से बनेगा। इस तरह का आइसोलेशन वार्ड सदर अस्पताल मोतिहारी में भी बना हुआ है। इसी तरह का भवन यहां भी बनाने का प्रस्ताव है। वही इस बाबत सीओ पिंटू कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा अवैध निर्माण पर रोक दिया गया है। साथ से किस तरह का जमीन है। सभी कागजात की मांग की गई है। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कवलपुर गांव के रामदेनी सहनी द्वारा निर्माण कराया जा रहा था। जिसपर प्रशासन ने फिलहाल रोक लगा दिया है।








