जिला सड़क सुरक्षा समिति, सुपौल के बैठक में“इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटा बेस सॉफ्टवेयर” पर सड़क दुर्घटना से संबंधित डाटा इन्ट्री हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया
जितेन्द्र कुमार
– अमिट लेख
सुपौल, (जिला ब्यूरो)। जिला सड़क सुरक्षा समिति, सुपौल के बैठक में “इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटा बेस सॉफ्टवेयर” पर सड़क दुर्घटना से संबंधित डाटा इन्ट्री हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।
उक्त के आलोक में आज दिनांक 03.08.2023 को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त प्रशिक्षण में निम्न बिन्दुओं की चर्चा की गई :-
1. सड़क दुर्घटना से संबंधित डाटा को IRAD Software पर इन्ट्री करना ताकि संबंधित डाटा का उपयोग लम्बे समय तक किया जा सके।
2. IRAD Software पर इन्ट्री किये
जाने पर सड़क दुर्घटना मुआवजा भुगतान करने में भी आसानी होगी।
3. IRAD Software पर इन्ट्री उपरान्त ब्लैक स्पॉट को आसानी से चिन्हित किया जा सकेगा एवं भविष्य में सड़क निर्माण कार्य में इसका मूल्यांकन किया जा सकता है।
4. इससे सड़क दुर्घटना से संबंधित अनुसंधान वैज्ञानिक तरीके से किया जा सकता है। चूँकि उक्त प्रशिक्षण जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निदेशानुसार किया गया था। जिसका नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा किया गया IRAD प्रशिक्षण में पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग एवं परिवहन विभाग को उनकी भूमिका बताई गई प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले से सभी थानों के एक पुलिस अवर निरीक्षक, सिविल सर्जन कार्यालय से एक डाटा इन्ट्री आपरेटर एवं परिवहन विभाग से अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, नवनियुक्त मोटनयान निरीक्षक प्रवर्तन अवर निरीक्षक, प्रोग्रामर एवं सभी डाटा इन्ट्री ऑपरेटरों ने भाग लिया।








