पूर्वी चम्पारण जिला पुलिस की टीम ने गुरुवार को मद्य निषेध ईकाई, बिहार, पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर अन्य राज्य से लायी जा रही विदेशी शराब की एक बड़ी खेप को बरामद किया है
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला न्यूज़ ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला पुलिस की टीम ने गुरुवार को मद्य निषेध ईकाई, बिहार, पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर अन्य राज्य से लायी जा रही विदेशी शराब की एक बड़ी खेप को बरामद किया है।
इसकी जानकारी देते पुलिस कप्तान कांतेस कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिली कि एनएच-28 के रास्ते मोतिहारी की ओर विदेशी शराब लायी जा रही है। प्राप्त सूचना के आलोक में चकिया डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पीपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार,परिपुअनि धर्मवीर चौधरी, परिपुअनि निधि राय,पीपरा थाना व रिजर्व गार्ड की टीम गठित की गयी। साथ ही चकिया, मेहसी सहित अन्य थाना को अलर्ट कर नाकाबंदी करते हुए सघन वाहन जांच शुरू की गयी।इस क्रम में एनएच 28 स्थित हजार बीस लाईन होटल के समीप एक ट्रक की तलाशी के दौरान ट्रक मे रखे विदेशी शराब के 1044 कार्टन ( 9270 लीटर) बरामद किया गया। इस दौरान दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार लिया गया। जिसकी पहचान किशन लाल, पिता गेना राम, ग्राम-डऊकियों की ढाणी खडीन, थाना-रामसर, जिला बाडमेर, राजस्थान व गुणेशा राम, पिता मोतिराम, ग्राम-डऊकियों की ढाणी खडीन, थाना रामसर, जिला-बाड़मेर,राजस्थान के रूप में हुई है। बरामद विदेशी शराब के साथ 14 चक्का ट्रक,दो मोबाइल व एक जीपीएस को जब्त कर इस संदर्भ में पीपरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।








