AMIT LEKH

Post: नौ दिवसीय श्रीराम कथा का छठा दिवस

नौ दिवसीय श्रीराम कथा का छठा दिवस

नौ दिवसीय श्रीराम कथा के षष्ठम दिवस अंचल समिति सदस्य उमाशंकर चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा व्यास पीठ का पूजन एवं आरती कर शुभारंभ किया गया

जितेन्द्र कुमार

–  अमिट लेख

सुपौल, (जिला ब्यूरो)। नौ दिवसीय श्रीराम कथा के षष्ठम दिवस अंचल समिति सदस्य उमाशंकर चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा व्यास पीठ का पूजन एवं आरती कर शुभारंभ किया गया।

श्री सीता राम विवाह उत्सव के अवसर पर मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत किया गया, जिसका श्रोताओं ने आनंद उठाया। षष्ठम दिवस पर श्री सीता राम विवाह उत्सव प्रसंग पर बोलते हुए व्यास साध्वी सुकृति ने कहा किस प्रकार सीता राम जी का विवाह वैदिक रीति के अनुसार दिन में हुआ हमारी प्रथा भी यही है कि हम अपने पुत्र-पुत्री की विवाह दिन में ही करें।

पूर्व में हिन्दू समाज अपने वैवाहिक कार्यक्रम रात्रि में ही छिप कर ही करते थे इसलिए कि मुगल आक्रांताओं द्वारा हमारी बेटियों के जेवर,धन लूटते एवं अत्याचार किया करते थे। इसीलिए डर कर लोग रात में विवाह करने लगे वही प्रचलन प्रारंभ हो गया। अब हमारा भारत आजाद है इसीलिए हमें अब दिन में विवाह करना चाहिए जैसे कि सीता राम जी का विवाह हुआ था।वेद भी सुर्यास्त के बाद नहीं पढ़ा जाता है।

व्यास जी ने कहा हम और आप अर्थ प्रधान युग में जी रहे हैं, बिना अर्थ हम व्यवहार नहीं कर सकते हैं तो इस बात को ध्यान में रखते हुए धर्म कमाने पर भी चर्चा की। अंचल समिति सदस्य उमेश ठाकुर, रामकुमार चौधरी, मनीष कुमार सिंह, नलिन जायसवाल, बद्री अग्रवाल, राजेश मोहनका, मोहन चौधरी, संजीव सिंह, संजय चौधरी, हनुमान साह, देवनारायण चौधरी, दशरथ पासवान, संजय अग्रवाल,

राधा जायसवाल, सुनीता अग्रवाल, पूनम जायसवाल, रूबी कुमारी, रामकिसुन चौधरी, रामप्रसाद गुप्ता,कैलाश कुमार,अनिरुद्ध कुमार,चंदन शर्मा राम उदगार दास, रितु, रमन, अजय, संगीता, शोभा, गुड़िया, सुचित्रा, सुनीता, सोनी कुमार, प्रीति, ज्ञान सागर सहित सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालु भक्त-जन उपस्थित हुए।

Comments are closed.

Recent Post