AMIT LEKH

Post: अपहरण कांड का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार भेजा जेल

अपहरण कांड का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार भेजा जेल

बीती रात्रि त्रिवेणीगंज पुलिस ने मधेपुरा जिले के भराही ओ पी धुरगांव वार्ड नंबर 6 से छापामारी कर अपहरण कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। बीती रात्रि त्रिवेणीगंज पुलिस ने मधेपुरा जिले के भराही ओपी धुरगांव वार्ड नंबर 6 से छापामारी कर अपहरण कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव वार्ड नंबर 17 निवासी मोती लाल यादव ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण मामले को लेकर पूर्व में थाना कांड संख्या 304/23 दर्ज कराया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीप नारायण यादव 75 वर्ष पिता स्वर्गीय प्रेम यादव को मधेपुरा जिले के भराही ओ पी थाना क्षेत्र के धुरगांव वार्ड नंबर 6 से गिरफ्तार किया है। इस बाबत त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष कृष्ण बली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया अपहरण कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया।

Comments are closed.

Recent Post