AMIT LEKH

Post: छात्र जनता दल युनाइटेड के आज़ाद सिंह वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पद पर पुनः हुये मनोनीत

छात्र जनता दल युनाइटेड के आज़ाद सिंह वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पद पर पुनः हुये मनोनीत

छात्र जनता दल युनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री आनंद मोहन जी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में अध्यक्ष पद पर छात्र जदयू के समर्पित कार्यकर्ताओ को मनोनीत किया

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

आरा/भोजपुर। छात्र जनता दल युनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री आनंद मोहन जी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में अध्यक्ष पद पर छात्र जदयू के समर्पित कार्यकर्ताओ को मनोनीत किया। इस दौरान आनंद मोहन ने वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष आजाद सिंह पर भरोसा जताते हुए पुनः मनोनीत किया।

छात्रों के समस्यायो के निदान के लिए हरदम तत्पर रहने वाले आजाद सिंह ने छात्र जदयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष पद पर रहते हुए अपने कार्यकुशलता से सबको प्रभावित किया है। साथ हीं छात्र जदयू को वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय में काफी मजबूत किया है, और नई उचाईयों पर ले जाने का काम किया है। अध्यक्ष पद पर पुनः मनोनीत किये जाने पर आजाद सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं आगे भी छात्रों के हर समस्या के निदान के लिए हरसम्भव प्रयास करेंगे और विश्वविद्यालय में आवाज उठाने का काम करते रहेंगे। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नीतियों एवम सिद्धांतों पर चलते हुए छात्र जदयू को मजबूत करने का काम करता रहूँगा और छात्र- छात्राओं के हर योजना को उन तक पहुँचाने का काम करेंगे। आजाद सिंह ने अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने वाले पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद राधाचरण साह, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश महासचिव प्रिंस बजरंगी, पप्पू चौबे, कामेश्वर कुशवाहा, विकास सिंह, रविकांत तिवारी, ऋषिकेश आनंद, सदाशंकर राय, सनी सिंह, सुमित कुमार, भोला सिंह, पवन साह, सूरज सिंह, ब्रजेश सिंह, प्रीतम कुशवाहा, ब्रजेश ठाकुर, मोनू कुशवाहा, आकाश कुशवाहा, शुभम पटेल, उज़्जवल सिंह, राहुल, श्याम जी, राजीव ओझा,रोहित ओझा, इमरान आहमद ज़िला सोसल मीडिया, छोटू सिंह, तथा सभी लोगों ने धन्यवाद आभार प्रकट किया|

Comments are closed.

Recent Post