AMIT LEKH

Post: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए मतदान कर्मी और पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचे

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए मतदान कर्मी और पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचे

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 22 अक्टूबर 2026

मतदान शुक्रवार को, जिला प्रशासन, सारण ने निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई है 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

छपरा, (सारण)। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 को लेकर सभी प्रतिनियुक्त मतदान कर्मी एवं पुलिस पदाधिकारी आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों और प्रतिनियुक्ति स्थलों पर पहुंच चुके हैं।

फोटो : संवाददाता

मतदान शुक्रवार को संपन्न होगा। एकमा, गरखा, मशरक, मांझी, सदर, दिघवारा, सोनपुर सहित लगभग सभी प्रखंड मुख्यालय पर चुनाव कर्मी गुरुवार शाम तक पहुंच गए। निर्वाचन प्रक्रिया के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

छाया : अमिट लेख 

जिला प्रशासन, सारण ने निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई है। मतदान के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Recent Post