AMIT LEKH

Post: नीलमा बसु फुटबॉल लीग में मढ़ौरा फुटबॉल क्लब और होली फुटबॉल क्लब के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

नीलमा बसु फुटबॉल लीग में मढ़ौरा फुटबॉल क्लब और होली फुटबॉल क्लब के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 24 नवम्बर 2026

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए संत सुखदेव संस्थान के संस्थापक मुन्ना सर, आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं निर्णायक मंडल रहे मौजूद

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

छपरा, (सारण)। शहर के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित नीलमा बसु फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को मढ़ौरा फुटबॉल क्लब एवं होली फुटबॉल क्लब के बीच फुटबॉल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संत सुखदेव संस्थान के संस्थापक मुन्ना सर उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक सभापति बैठा एवं सह संयोजक राजन प्रसाद यादव मौजूद रहे। वहीं मैच के निष्पक्ष संचालन की जिम्मेदारी निर्णायक मंडल में शामिल अमृतांशु भूषण, प्रमोद सिंह, शंभू यादव एवं विभूति नारायण शर्मा ने निभाई। कार्यक्रम में नजीर हैदर, आर्यन कुमार सहित अन्य खेलप्रेमी एवं आयोजन समिति से जुड़े लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। वहीं इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने में मदद मिल रही है।

Leave a Reply

Recent Post