AMIT LEKH

Post: बिहार के 11 जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

बिहार के 11 जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

मानसून की सक्रियता से राज्य के 11 जिलों में अतिभारी या भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जबकि दो जिलों में अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है

पूर्वी चम्पारण में भारी बारिश की चेतावनी

✍️ पूजा शर्मा/दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना/मोतिहारी, (कार्यालय ब्यूरो/जिला न्यूज़ ब्यूरो)। बिहार में आज मंगलवार से मौसम के मिजाज में बदलाव आएगा। मानसून की सक्रियता से राज्य के 11 जिलों में अतिभारी या भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जबकि दो जिलों में अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है।किशनगंज और पश्चिमी चंपारण के लिए मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी है। वही पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और मुजफ्फरपुर में एक दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। उत्तरी बिहार और दक्षिण पूर्वी बिहार में मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है।

मौसम की यह स्थिति 25 अगस्त तक उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में दिखेगा। सोमवार को दिन में वाल्मीकि नगर में 13.5 मिमी, मोतिहारी में 4.2 मिमी, बेगूसराय में 9.5 मिमी बारिश हुई। मानसून अवधि में अगस्त के पहले पखवारे को छोड़ दें तो बारिश का टोटा ही रहा है। पिछले दस दिनों से बादलों की सक्रियता बेहद कमजोर रही है। इससे बारिश काफी कम हुई है। इस वजह से बारिश की कमी का ग्राफ 32 प्रतिशत पर पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 20 अगस्त तक सूबे में 690.9 मिमी बारिश होनी थी लेकिन मात्र 470.7 मिमी बारिश हुई है।

Comments are closed.

Recent Post