AMIT LEKH

Post: मानव तस्करी के उद्देश्य से भारत से नेपाल ले जाई जा रही एक नाबालिग लड़की को कराया मुक्त

मानव तस्करी के उद्देश्य से भारत से नेपाल ले जाई जा रही एक नाबालिग लड़की को कराया मुक्त

एसएसबी 45 वीं बटालियन की सीमा चौकी निओर के चेक पोस्ट पर कार्यरत जवानों द्वारा सीमा पर दो तस्करों को मानव तस्करी के उद्देश्य से भारत से नेपाल ले जा रही एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया गया

मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

वीरपुर, (सुपौल)। एसएसबी 45 वीं बटालियन की सीमा चौकी निओर के चेक पोस्ट पर कार्यरत जवानों द्वारा सीमा पर दो तस्करों द्वारा मानव तस्करी के उद्देश्य से भारत से नेपाल ले जा रही एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया गया।

जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट सह द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि सीमा चौकी निओर के क्षेत्र में सीमा स्तम्भ संख्या 228/1 के पास एक पारंपरिक मार्ग है। इस मार्ग पर सीमा चौकी द्वारा चेक पोस्ट स्थापित कर 24 घंटे ड्यूटि तैनात रहती है। इस क्रम में गुरुवार को स.उ.नि. बीपन कुमार के नेतृत्व में आरक्षी/महिला सुमन कंबोज एवं अन्य दो ने एक मोटर साइकल पर तीन व्यक्ति (02 पुरुष एवं 01 लड़की) भारत से नेपाल जाते हुए देखा। ड्यूटि पर तैनात कार्मिकों द्वारा उनको रोका गया तथा पूछताछ की गयी। पूछताछ के क्रम में पहचान पत्र के अनुसार पाया गया कि लड़की कि उम्र मात्र 13 वर्ष थी। दोनों लड़के लड़की को नेपाल घूमने के बहाने बहला-फुसला कर ले जा रहे थे । लड़की के घरवालों से बात करने पर पाया गया कि उनको इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है। दोनों लड़को कि पहचान मरौना के लालपुर निवासी दीपक कुमार तथा भपतियाही के नुनुपार निवासी विद्यानंद कुमार के रूप में की गयी है। जबकि लड़की कि पहचान मरौना के मुंगरहा निवासी आरती (काल्पनिक नाम) के रूप में कि गयी है। आवश्यक कागजी कार्यवाही के उपरांत दोनों तस्करों एवं छुड़ाई गयी नाबालिग और सीज किए गए सामान को थाना अन्द्रामठ, मधुबनी, बिहार को सुपुर्द कर दिया गया।

Comments are closed.

Recent Post