पटना से हमारे विशेष संवाददाता का संकलन :
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने फेनहारा थानाध्यक्ष के पद पर योगदान लेने के साथ ही बड़ी कार्रवाई करते हुये गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना/मोतिहारी, (दिवाकर पाण्डेय)। पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुर्वी चम्पारण जिला में सुख नशा के प्रति पुलिस सख्त हो गई है। इसी कड़ी में आज एक और बड़ी कार्रवाई करते हुये फेनहारा थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने फेनहारा थानाध्यक्ष के पद पर योगदान लेने के साथ ही बड़ी कार्रवाई करते हुये गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से दो लाख दस हज़ार के नगद, 26 पीस गांजा का पैकेट, गोगो 62 पीस, भांग का गोला 60 पीस के साथ एक तस्कर श्याम नंदन राय को गिरफ्तार किया है। श्याम नंदन की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के चकनसीबा से किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से कारोबारीयों में हड़कम्प मच गया है।








