रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 19 अक्टूबर 2026
आठ दिन पहले हुआ था अपहरण, नौवें दिन गन्ने के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाना क्षेत्र में आठ दिन पहले अपहृत छठी कक्षा के छात्र का शव सोमवार को गवेन्द्रा फार्म स्थित गन्ने के खेत से बरामद किया गया। छात्र का शव दो टुकड़ों में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। मृत छात्र की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के मठिया निवासी शिबू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, छात्र का आठ दिन पहले अपहरण किया गया था। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। अपहरण के नौवें दिन गन्ने के खेत में उसका शव बरामद हुआ। शव की स्थिति देखकर घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों के संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
शव बरामद होने की सूचना पर रामनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। छात्र की मौत की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है। पुलिस अपहरण से लेकर शव बरामद होने तक की घटनाओं की कड़ियों को जोड़कर मामले की जांच कर रही है। बगहा में इन दोनों लगातार बढ़ रहे अपराधीक घटनाओं से लोग दशक में हैं।








