AMIT LEKH

Post: एकमा के त्रिदेव मंदिर में तीन दिवसीय विशाल भंडारे का संकल्प, श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रसाद

एकमा के त्रिदेव मंदिर में तीन दिवसीय विशाल भंडारे का संकल्प, श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रसाद

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 18 अक्टूबर 2026

लिट्टी-चोखा के आयोजन में जुटे भक्त, प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बनाई प्रसाद वितरण की योजना

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

एकमा, (सारण)। जिले के एकमा बाजार स्थित ब्लॉक रोड के त्रिदेव मंदिर परिसर में शनिवार की रात बिना लहसुन-प्याज से तैयार बिहार के प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन लिट्टी-चोखा (बाटी-चोखा) बनाकर भक्तों को खिलाने का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर के भक्तों, प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों, मीडिया कर्मियों सहित आसपास के लोगों ने लिट्टी-चोखा का स्वाद लिया। आयोजन के दौरान आपसी सौहार्द और धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर त्रिदेव मंदिर प्रबंधन कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई। इसमें क्षेत्रीय श्रद्धालुओं तथा कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दशहरा एवं दुर्गा पूजा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच तीन दिवसीय विशाल भंडारे के तहत प्रसाद वितरण करने का संकल्प लिया। प्रबंधन कमेटी के अनुसार, रविवार को श्रद्धालुओं के बीच हलवा, सोमवार को मीठी खीर और मंगलवार को लड्डू का प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस प्रसाद वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सेवा करना और धार्मिक आयोजन में सहभागिता बढ़ाना है। प्रबंधन कमेटी ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं आमजनों से मंदिर परिसर सहित दशहरा मेले में पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन करने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। इस अवसर पर दही बाबा, जीवन बाबा, मुकेश कुमार सिंह, कमल कुमार सिंह, अभय मिश्रा, डॉ बिन्दा प्रसाद, मोती चंद प्रसाद, चैतेंद्रनाथ सिंह, चितरंजन सिंह, मंजेश पाठक, मनोज सिंह, मुन्ना सिंह, पवन गुप्ता, मनीष कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, गोविंद कुमार, पवन कुमार, आशीष कुमार आदि अन्य लोग शामिल थे।

Comments are closed.

Recent Post