रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 19 अक्टूबर 2026
साठी पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर परसौनी निवासी इमामुद्दीन मियां पिता- शौकत मियां को दबोच लिया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साठी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, साठी पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर परसौनी निवासी इमामुद्दीन मियां पिता- शौकत मियां को दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। साठी थाना पुलिस ने बरामद हथियार, कारतूस और बाइक को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।








