AMIT LEKH

Post: मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी संग्रह कार्यक्रम आयोजित

मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी संग्रह कार्यक्रम आयोजित

उदवंतनगर मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी ने संदेश विधान सभा के उदवंतनगर मंडल के पियनिया में शहीद स्वतंत्रता सेनानी शहीद पूर्व विधायक रामदयाल सिंह और धेनूक सिंह उर्फ बल्ली सिंह , शहीद बच्चा तिवारी के घर से मिट्टी संग्रह कार्यक्रम किया

अरुण कुमार ओझा

–  अमिट लेख

भोजपुर, (अनुमंडल ब्यूरो)। उदवंतनगर मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी ने संदेश विधान सभा के उदवंतनगर मंडल के पियनिया में शहीद स्वतंत्रता सेनानी शहीद पूर्व विधायक रामदयाल सिंह और धेनूक सिंह उर्फ बल्ली सिंह, शहीद बच्चा तिवारी के घर से मिट्टी संग्रह कार्यक्रम किया। साथ ही इनके परिजन जनार्दन सिंह व श्रीभगवान सिंह,शिवा सिंह सन्नी, शेषनाथ तिवारी को समानित भी किया। यह मिट्टी संग्रह वीर शहीद व स्वतंत्रता सेनानियों के घर से किया गया। साथ ही शहीद के परिजनों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंग वस्त्र से समानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरा माटी मेरा देश के कार्यक्रम संयोजक रामदिनेश यादव ने किया। मौके पर जिला मंत्री विनय बेलाउर, भिखारी सिंह, पप्पू सिंह,भरत चौधरी, पीकू सिंह, रामसूरत सिंह, बबलू सिंह, शशि सिंह, रामाशंकर तिवारी, संतोष यादव, अरविंद यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Comments are closed.

Recent Post