AMIT LEKH

Post: द्वय कत्थक कलाकारों को मिला दूरदर्शन का ग्रेड

द्वय कत्थक कलाकारों को मिला दूरदर्शन का ग्रेड

कत्थक नर्तक गुरु अमित कुमार व नृत्यांगना खुशी कुमारी गुप्ता का चयन दूरदर्शन के ग्रेडेड कलाकारों में हुआ है

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

आरा/भोजपुर।  कत्थक नर्तक गुरु अमित कुमार व नृत्यांगना खुशी कुमारी गुप्ता का चयन दूरदर्शन के ग्रेडेड कलाकारों में हुआ है। गौरतलब है कि द्वय कलाकारों का विगत दिनों दूरदर्शन में ग्रेडिंग के लिये ऑडिशन टेस्ट हुआ था। जहां कलाकारों के प्रतिभा का परीक्षण किया गया। कत्थक गुरु बक्शी विकास के द्वय शिष्य अमित कुमार व खुशी कुमारी गुप्ता ने अपनी नृत्य प्रतिभा का परिचय देते हुये इस ऑडिशन टेस्ट में सफल हुये। अमित कुमार विगत 15 वर्षों से कत्थक के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहें हैं वही खुशी कुमारी गुप्ता कत्थक के क्षेत्र में तेजी से अपना नाम कायम कर रहीं है। द्वय कलाकारों ने देश के कई महत्वपूर्ण संगीत समारोहों में प्रदर्शन किया है। वही इस क्षेत्र में कई मान सम्मान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर गुरु बक्शी विकास ने कहा कि भारतीय संगीत नृत्य के क्षेत्र में युवाओं की उपलब्धियों से भारतीय शास्त्रीय संगीत की पृष्ठभूमि समृद्ध हो रहीं है। युवाओं की सक्रियता से संगीत के सुखद भविष्य की अनुभूति हो रही है। द्वय कलाकारों को गुरु पंडित रामप्रकाश मिश्र, विदुषी बिमला देवी, पंडित शिवनंदन प्रसाद, पंडित दयानाथ उपाध्याय, श्री रंजीत बहादुर माथुर समेत संगीत व साहित्य जगत के गणमान्य विभूतियों ने बधाई दी है।

Comments are closed.

Recent Post