बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की माहवारी बैठक जिलाधिकारी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में मेजर राणा प्रताप सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुआ
अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की माहवारी बैठक जिलाधिकारी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में मेजर राणा प्रताप सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें जिला के जिलाधिकारी राजकुमार, स्टेट बैंक आरा बक्सर के रीजनल मैनेजर संजीव कुमार श्रीवास्तव और उनकी पूरी टीम एवं डीएसपी ट्रैफिक सुधांशु मौजूद थे। सबसे पहले 2 मिनट के मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के तरफ से माननीय जिलाधिकारी महोदय राजकुमार डीएसपी सुधांशु और पीएनबी के रीजनल मैनेजर एवं उनके सभी बैंक से आए अफसर को भूतपूर्व सैनिक संघ के तरफ से अंग वस्त्र और माल देकर सम्मानित किया गया। बाद में स्टेट बैंक के तरफ से पूर्व सैनिक एवं वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया तथा डीएम राजकुमार जी डीसीपी ट्रैफिक सुधांशु जी और मेजर राणा प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। अपने भाषण में डीएम राजकुमार ने बताया कि ऐसे अवसर पर जो आज पूर्व सैनिक संघ का महावारी मीटिंग एवं अनुसरण समिति की मीटिंग हो रही है। मुझे आने में बहुत ही खुशी महसूस हो रही है, आप लोग जागते हैं, तो हम सोते हैं, हमें इनको हर सुविधा देकर बड़ी खुशी होती है। जिलाधिकारी ने बताया कि अगले दो-चार दिन में जिला सैनिक कल्याण ऑफिस प्रांगण में वार मेमोरियल बनना शुरू हो जाएगा। एनटीपीसी को टास्क मिल गया है और उसका एजेंसी काम करना शुरू कर दिया। अभी यहां पर बैंक का अधिकारी आए हुए हैं और डीएसपी ट्रैफिक ट्रैफिक रूल और साइबर क्राइम के बारे में आप लोगों को बताएंगे। यह अच्छी तरह से काम की बातें हैं, सुनना है और इस पर अमल भी करना है। उसके बाद डीएसपी ट्रैफिक सुधांशु ने बहुत ही डिटेल में अपनी साइबर क्राइम और ट्रैफिक रूल के बारे में बताया, जो की बहुत ही लाभकारी सिद्ध हुआ। बहुत ही अच्छी बातें उन्होंने बताई फिर हमारे आरा बक्सर स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर संजीव कुमार श्रीवास्तव ने बैंक के लोन से लेकर क्राइम के बारे में एक-एक बात विधिवत बताया और सबका सवाल जवाब भी सुना। इसके बाद स्टेट बैंक के अमित ने लोन पेंशन लोन और वेलफेयर की बातें बताई।








