AMIT LEKH

Post: सरेह गन्ने के खेत से युवती का अधजला शव बरामद

सरेह गन्ने के खेत से युवती का अधजला शव बरामद

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

न्यूज़ डेस्क, बगहा ब्यूरो

नसीम खान ‘क्या’

–  अमिट लेख

बगहा, (जिला ब्यूरो)। बगहा पुलिस जिला के धनहा थाना अंतर्गत कोइरी टोला के सरेह में गन्ना के खेत से नाबालिग लड़की का क्षत विच्छत शव मिला हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को खेत से बरामद किया है। मृतक की पहचान रामायण खटीक के 12 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक लड़की 8 सितंबर को साइकिल से मवेशियों के लिए चारा लाने खेत की तरफ गई थी। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी थी और परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। मृतका सोनी कुमारी के नाना ने बताया की गांव के लोग जब गन्ना के खेत की तरफ गए तो वहां से काफी दुर्गंध आ रही थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बरामद किया तो शव अधजले अवस्था में था और उससे काफी बदबू आ रही थी। नाना का आरोप है की नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई और उसे जलाया गया ताकि कोई पहचान न सके। धनहा थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया की ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया और उसकी पहचान के लिए सोशल साइट्स का सहारा लिया गया। जिसके बाद उसकी पहचान परिजनों ने किया। शव को देखने से प्रतीत होता है की वह चार पांच दिन पूर्व का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की नाबालिग की हत्या कैसे की गई है और उसके साथ दुष्कर्म हुआ भी है या नहीं।

Comments are closed.

Recent Post