AMIT LEKH

Post: सकारात्मक विचारों से तनाव मुक्ति संभव : भगवान भाई

सकारात्मक विचारों से तनाव मुक्ति संभव : भगवान भाई

मन में चलने वाले लगातार नकारात्मक विचार वर्तमान में अनेक समस्याओं का कारण बनते है, मन के नकारात्मक विचारों से ही तनाव उत्पन्न होता है

न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो 

मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

वीरपुर, (सुपौल)। मन में चलने वाले लगातार नकारात्मक विचार वर्तमान में अनेक समस्याओं का कारण बनते है। मन के नकारात्मक विचारों से ही तनाव उत्पन्न होता है। तनाव से व्यक्ति दुखी और अशांत होता। तनाव के कारण वह रात को सुख चैन से सो नही सकता। फिर वह नशा के अधीन होता जाता है। उसे क्रोध चिडचिडापन आता है।

फोटो : मिथिलेश कुमार झा

उसे भूले होने की संभावना होती है। इसलिए वर्तमान समय तनाव से मुक्ति के लिए सकारात्मक विचारों की आवश्यकता है। उक्त उदगार ब्रह्माकुमारी संस्था के मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान से आए हुए ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने व्यक्त किया। ये स्थानीय ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र में तनाव मुक्ति हेतु सकारात्मक विचारों आवश्यकता के लिए अपने विचार व्यक्त किए। भगवान भाई ने कहा कि सकारात्मक रहने से हर समस्या का समाधान निकलता है।

छाया : अमिट लेख

बुराई में भी अच्छाई देखने का प्रयास करने से मन पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मन में चलने वाले विचारों से ही स्मृति, वृत्ति, भावना, दृष्टिकोण और व्यवहार बनता है। अगर मन के विचार नकारात्मक होंगे तो स्मृति, दृष्टि, वृत्ति, भावना, व्यवहार भी नकारात्मक बनता है। ऐसा होने से मन में तनाव पैदा होता है। मन के विचार ही वास्तव में बीज है। इन्होंने सकारात्मक विचारों को तनाव मुक्ति की संजीवनी बूटी बताया। सकारात्मक विचारों का स्त्रोत आध्यात्मिकता है।

छाया : अमिट लेख

उन्होंने तनाव मुक्ति हेतु रोज सवेरे मेडीटेशन, वाकिंग और सत्संग द्वारा सकारात्मक बाते सुनना इसको दिनचर्या में अपनाने कि सलाह दिया। मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार रमण जी ने बताया वर्तमान समय स्वयं को सकारात्मक बनाने की आवश्यकता है। सकारात्मक सोचने वाला हर परिस्थिति को स्वीकार कर विजय को प्राप्त कर सकते हैं। तनाव से नशा व्यसन आदि बुरी आदते लगती है जिससे हममें भूले होने कि संभावनाए बनती है।

छाया : मिथिलेश कुमार झा, अमिट लेख

स्थानीय राजयोग सेवा केन्द्र की संचालिका देवी बहन ने कहा राजयोग के नित्य अभ्यास से ही हमारा मनोबल और आत्मबल बढ़ता है। उन्होंने ने बताया हम कोन ,परमात्मा कोन राजयोग का महत्व भी अपने विचार रखे। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार जी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में हर एक को किसी न किसी बात का तनाव जरूर होता है। इन्होंने ब्रह्माकुमारी द्वारा बताई गई बातों को अमल में लाकर तनाव से मुक्त रहने की बातें कहा । उन्होंने कहा कि अपनी सकारात्मक सोच बनाकर जीवन को सफलता दिलाते है। इसीलिए अपने सोच को सदा सकारात्मक रखें। कार्यक्रम में सर्व प्रथम आए हुए अतिथियों का स्वागत पुष्प माला अर्पित कर एवं शाल ओढाकर किया गया। तदुपरांत भगवान भाई, बीडीओ बसंतपुर कुमार मनीष भारद्वाज, मनरेगा पदाधिकारी राजेश रमण, पंचायती राज पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रभाकर, के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच संचालन बी के मुकेश भाई ने किया। उक्त मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष तनवीर आलम, प्राचार्य भारत सिंह, गहेंद्र नारायण सिंह, अनिल उपाध्याय, अरबिंद कुमार, अनिल गुप्ता, सतीश सिंह, बी के संतोषी बहन, हेमा बहन, बी के घनश्याम भाई और काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में भगवान भाई ने तनाव मुक्ति हेतु मनोबल, आत्मबल बढ़ाने के लिए राज योग भी कराया गया।

Comments are closed.

Recent Post