AMIT LEKH

Post: सोन नदी में ह्रदय विदारक घटना पांच युवतियों की डूबने से हुई मौत

सोन नदी में ह्रदय विदारक घटना पांच युवतियों की डूबने से हुई मौत

5 नवयुवतियों की सोन नदी में डूबने से हुई मौत मामले के विरोध में भाकपा-माले ने चांदी चौक पर किया सड़क जाम..!

न्यूज़ डेस्क, भोजपुर ब्यूरो 

अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

आरा/भोजपुर। भाकपा-माले केंद्रीय कमिटी सदस्य अगिआंव विधायक मनोज मंज़िल,राजू यादव,माले के युवा नेता विशाल कुमार ,भोला यादव ,पंकज पासवान, संजय पासवान सुबह से ही जनता के साथ हैं। कोइलवर प्रखंड के ग्राम- बहियारा के सामने सोन नदी में 5 नवयुवती और महिलाओं की कल शाम 5 बजे जितिया पर्व में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। अभी तक 4 शव को स्थानीय जनता खोज निकाली है, 5वां अंजली कुमारी की खोज जारी है। राजनेताओं, बालू माफियाओं और प्रशासन की मिलीभगत से अवैध खनन से सोन नदी मौत की घाटी में बदल गई है,सोन नदी में मौत के कुंओं की श्रृंखला बना दी गई है,जितिया पर्व पर यह घटना घटी है,छठ पर्व आने वाला है,हर पर्व त्योहार पर घटनाएं हो रही हैं,मातम हो जा रहा है। इससे पहले खनगांव में 3 महिलाओं की,कोसिहान में 3 युवकों की और ग्राम-फुलाडी में 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी। शनिवार की ही घटना है लेकिन एसडीआरएफ की टीम रविवार के सुबह 9:30 बजे पहुंची। 4 शव स्थानीय जनता ने खोज निकाला । 9 बजे तक प्रशासन ने कोई खोज खबर नहीं ली थी।

Comments are closed.

Recent Post