वीटीआर वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वनक्षेत्र के भालू थापा क्षेत्र में नेपाली क्षेत्र से भटककर आए हाथियों की गतिविधियां रविवार की शाम देखी गई है
नंदलाल पटेल
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (संवाददाता)। वीटीआर वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर वनक्षेत्र के भालू थापा क्षेत्र में नेपाली क्षेत्र से भटककर आए हाथियों की गतिविधियां रविवार की शाम देखी गई है।

नेपाली हाथियों के द्वारा वन विभाग के बोर्ड को भी क्षति पहुंचाया गया है। ताजा लोकेशन भालू थापा रोड जटाशंकर वन क्षेत्र के समीप दर्ज की गई है। उक्त क्षेत्र में हाथी के पग मार्क वन कर्मियों को प्राप्त हुए हैं उस आधार पर वन कर्मी हाथी की निगरानी में लगे हैं।

नेपाली हाथी प्रायः टाइगर रिजर्व की हरियाली और पौष्टिक आहार की तलाश में टाइगर रिजर्व क्षेत्र में प्रवेश कर जाते है। और स्वभाव से हिंसक होने के कारण क्षति भी पहुंचाते है। इस बाबत वन अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु इस विषय पर वन विभाग का पक्ष जानने के लिए प्रयास किए गए परंतु वन अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका है।

हालांकि क्षेत्र में हाथी के विचरण की सूचना है और हाथी के पगमार्क भी मिले हैं। जिनके सहारे वनकर्मियो द्वारा निगरानी की जा रही है। विश्वस्त सूत्रों की माने तो हाथियों की संख्या चार है जिनमें दो व्यस्क और दो बच्चे हैं।








