AMIT LEKH

Post: अपना मिट्टी अपना देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी किया गया संग्रहित

अपना मिट्टी अपना देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी किया गया संग्रहित

पूर्वी चम्पारण जिला के तुरकौलिया में अपना मिट्टी अपना देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी संग्रह करने वाली टीम सोमवार को तुरकौलिया प्रखंड पहुंची थी

न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो 

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख

मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के तुरकौलिया में अपना मिट्टी अपना देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी संग्रह करने वाली टीम सोमवार को तुरकौलिया प्रखंड पहुंची थी। जहां 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रक्सौल से सहायक कमांडेंट उत्तम कुमार घोष, उप निरीक्षक राकेश रौशन, विमलेश कुमार राय, सिकंद्र कुमार, मनीष कुमार, प्रेम पाल, रमन कुमार व प्रेम वाउरी प्रखंड कार्यालय तुरकौलिया परिसर में मिट्टी संग्रह करने पहुंचे थे। देश के सभी प्रखंडों से शहीदों, स्वतंत्रता सेनानी व बुद्धिजीवियों के घर आंगन का मिटटी जमा किया जा रहा है। तुरकौलिया प्रखंड से मिट्टी संग्रह करने का सोमवार को आखरी दिन था। इसी क्रम में एक चुटकी मिट्टी संग्रह करने वाली टीम तुरकौलिया प्रखंड पहुंची थी। जहां प्रखंड से मिट्टी संग्रह किया गया। संग्रह किए गए मिट्टी को पटना ले जाया जाएगा। पटना से संग्रहित मिट्टी दिल्ली जाएगा। जहां प्रगति मैदान दिल्ली के समीप शक्ति स्थल पर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के यादगार में अलग-अलग प्रखंडों के नाम से वृक्ष लगाया जाएगा। ताकि आने वाली पीढ़ी देश के इतिहास व बलिदान से अवगत हो सके। तुरकौलिया में प्रखंड प्रमुख पति मुन्नालाल यादव, उप-डाकपाल तुरकौलिया अवलेश कुमार वर्मा, प्रखंड प्रधान सहायक रंजीत सिंह, पंचायत समिति सदस्य राकेश बंगाली, शहजाद अंसारी, अशोक यादव, गफ्फार अंसारी, प्रखंड कर्मी अजय मिश्रा, रमेश कुमार, डाक कर्मी विजय गिरी, भूषण ठाकुर, दीनानाथ प्रसाद, निर्भय कुमार मौर्या, सत्येंद्र सिंह आदि ने मिट्टी दिया।

Comments are closed.

Recent Post