AMIT LEKH

Post: राष्ट्रपति के मोतिहारी आगमन के पूर्व हुई तैयारी की समीक्षा करते जिलाधिकारी

राष्ट्रपति के मोतिहारी आगमन के पूर्व हुई तैयारी की समीक्षा करते जिलाधिकारी

जिले में राष्ट्रपति द्रौपद्री मूर्मू के आगमन को लेकर चल रही तैयारियो का सोमवार को डीएम सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई

न्यूज़ डेस्क, मोतिहारी ब्यूरो 

दिवाकर पाण्डेय

–  अमिट लेख
मोतिहारी, (जिला ब्यूरो)। जिले में राष्ट्रपति द्रौपद्री मूर्मू के आगमन को लेकर चल रही तैयारियो का सोमवार को डीएम सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उल्लेखनीय है कि अगामी 19 अक्टूबर को राजा बाजार स्थित प्रेक्षागृह में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होने राष्ट्रपति द्रौपद्री मूर्मू मोतिहारी पहुंचेगी। इस अवसर पर विधि व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने,साफ सफाई, बैरिकेडिंग, हेलीपैड, वाहन पार्किंग, आदि की व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी गण, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतीहारी के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post