AMIT LEKH

Post: 120 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को एसएसबी 45 वीं वाहिनी ने धर दबोचा

120 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को एसएसबी 45 वीं वाहिनी ने धर दबोचा

एसएसबी 45वीं बटालियन की सीमा चौकी सतना और वीरपुर पुलिस के संयुक्त गस्त दल ने ड्यूटि के दौरान 120 बोतल नेपाली शराब एवं एक मोटर साइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया

न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो

मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो

–  अमिट लेख

वीरपुर, (सुपौल)। एसएसबी 45वीं बटालियन की सीमा चौकी सतना और वीरपुर पुलिस के संयुक्त गस्त दल ने ड्यूटि के दौरान 120 बोतल नेपाली शराब एवं एक मोटर साइकिल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट सह द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली थी कि सीमा स्तम्भ संख्या 202/2 मंडल टोला के क्षेत्र से नेपाल से भारत की तरफ प्रतिबंधित सामान की तस्करी होने वाली हैं। सूचना की पुष्टि करने के उपरांत उक्त सूचना को वीरपुर पुलिस के साथ साझा किया गया। तथा तस्करों को पकड़ने के लिए एक संयुक्त गस्त दल का गठन किया गया मुख्य आरक्षी अमरेश कुमार के नेतृत्व में एसएसबी कार्मिक एवं बिहार पुलिस का गस्त दल चिन्हित स्थान के पास गस्त करने लगा। कुछ समय उपरांत देखा गया कि एक व्यक्ति मोटर साइकिल पर नेपाल प्रभाग से भारत की तरफ आ रहा है। गस्त दल द्वारा घिरता देख उक्त व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन गस्त दल ने उसे पकड़ लिया। तत्पश्चात पकड़े गए व्यक्ति एवं मोटर साइकिल में रखे सामान की तलाशी ली गयी। उसमे नेपाली शराब दिलवाले की 60 बोतल एवं उमंग की 60 बोतल कुल 120 बोतल शराब प्राप्त हुई। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के गिदरमारी निवासी श्रवण कुमार मेहता के रूप में की गयी। आवश्यक कागजी कार्यवाई के उपरांत जब्त की गई शराब एवं मोटर साइकिल हीरो स्पेलेंडर संख्या BR-50 V 4155 तथा हिरासत में लिए गए व्यक्ति को वीरपुर पुलिस सुपौल बिहार को सुपुर्द कर दिया गया।

Comments are closed.

Recent Post