रतनपुरा में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर एवं नशा मुक्त भारत के तहत नशा जागरूकता शिविर लगा कर लोगो को जागरूक किया गया
न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो
मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
वीरपुर, (सुपौल)। एसएसबी 45 वीं बटालियन के सीमा चौकी पिपराही क्षेत्र अंतर्गत रतनपुरा में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर एवं नशा मुक्त भारत के तहत नशा जागरूकता शिविर लगा कर लोगो को जागरूक किया गया।

जानकारी देते हुए कार्यवाहक कमांडेंट सह द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत एसएसबी के द्वारा अनेक प्रकार के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किए जाते हैं। जिससे सीमा पर रहने वाले ग्रामीणों को इससे लाभ मिल सके। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को सीमा चौकी पिपराही के क्षेत्र में नि;शुल्क मानव चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी गई तथा भारत सरकार की चलाई जा रही मुहिम “ नशा मुक्त भारत “ के तहत लोगो और बच्चो को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। शिविर का संचालन 45 वी बटालियन के डॉ. अभिषेक भारद्वाज, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा ) के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के तहत 17 पुरुष, 06 महिला तथा 05 बच्चों कुल व्यक्तियों 28 को चिकित्सा परामर्श दिया गया।








