AMIT LEKH

Post: नेपाल की ओर से 3 माह में लेबोरेट्री निर्माण का कार्य पुरा कर लिया जाएगा : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी

नेपाल की ओर से 3 माह में लेबोरेट्री निर्माण का कार्य पुरा कर लिया जाएगा : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी

वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के नेपाल सीमा पर व्यवसायो को बाधा उत्पन्न हो रही है

नंदलाल पटेल

–  अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संवाददाता)। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के नेपाल सीमा पर व्यवसायो को बाधा उत्पन्न हो रही है। सीमा से सटे नेपाल के तरफ से लेबोरेट्री के निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।

फोटो : नन्दलाल पटेल

इसलिए उद्घाटन के बाद भी कस्टम काम नहीं कर रहा है। शीघ्र ही इस दिशा में कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। उक्त बातें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कही। पत्रकारों के जवाब के सवाल में उन्होंने पत्रकारों को बताया की नेपाल की तरफ से कस्टम कार्यालय के लेबोरेट्री नहीं बनने के कारण उद्घाटन के लगभग 10 माह बाद भी भंसार काम नहीं कर रहा है। उक्त बातें बुधवार की शाम केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वाल्मीकि नगर के सिंचाई विभाग की अतिथि भवन में उन्होंने कस्टम के अधिकारि सहायक आयुक्त किशोर कुमार मिश्रा से भंसार के स्थिति के बारे में जानकारी ली। जिसमें कस्टम अधिकारी श्री मिश्रा ने बताया कि नेपाल की ओर से लैब के निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं किया गया है। जिस कारण भंसार का कार्य नहीं हो पा रहा है। श्री चौधरी ने बताया कि भारत की ओर से भंसार की सभी संसाधनों को दुरुस्त कर लिया गया है। जैसे ही नेपाल की ओर से इस दिशा में कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। वैसे ही वाल्मीकिनगर का भंसार शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, यूपी महाराजगंज सदर विधानसभा विधायक जय मंगल कनौजिया, पूर्व अध्यक्ष विश्वविद्यालय गोरखपुर दिनेश चंद्र त्रिपाठी, कस्टम विभाग के सहायक आयुक्त किशोर कुमार मिश्रा, टी.वी.टोप्पो कस्टम अधीक्षक नरकटियागंज, कस्टम निरीक्षक रविंद्र कुमार रवि, गंगा दयाल प्रसाद, वरीय हवलदार, रंजीत कुमार, अजय झा, अर्जुन उपाध्याय, सुमन कुमार, सुरेंद्र उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post