AMIT LEKH

Post: मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम अंतर्गत (फील्ड-डे) का हुआ आयोजन

मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम अंतर्गत (फील्ड-डे) का हुआ आयोजन

जनपद के विकास खण्ड निचलौल अंतर्गत ग्राम बहुआर कला में मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2023-24 के अंतर्गत प्रक्षेत्र दिवस (फील्ड-डे) का हुआ आयोजन

न्यूज़ डेस्क, महाराजगंज ब्यूरो

तैयब अली चिश्ती

–  अमिट लेख

महराजगंज, (जनपद ब्यूरो)। जनपद के विकास खण्ड निचलौल अंतर्गत ग्राम बहुआर कला में मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2023-24 के अंतर्गत प्रक्षेत्र दिवस (फील्ड-डे) का हुआ आयोजन।

फोटो : तैयब अली चिश्ती

जिसमें दिन बृहस्पतिवार को कृषि विभाग के सौजन्य से बहुआर कला में वैदिक कृषि के फार्म हाउस पर भ्रमण कर मिलेट्स के गुणों के बारे में एवं इसके खेती करने के बारे में जानकारी दिया गया। जिसमें, तकरीबन आठ ग्राम सभाओं से आए हुए किसानों को इसके बारे में जानकारी देकर जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केवीके वैज्ञानिक डॉ0 शिव पूजन यादव, कृषि विभाग निचलौल ब्लॉक से एडीओजी जगतनारायण,एटीएम गुड्डू शर्मा, पीपीएस अब्दुल रहमान, एएआई अनिल कुमार, संजय चौधरी, टीएल विवेक कुमार, एवं वैदिक कृषि के निदेशक रामगोपाल, मठाधीश मठ हरपुर महंत प्रेमनाथ गिरी, कृषि मित्र हैदर अली, एवं बहुआर कला के ग्राम प्रधान रामनिधि पटेल, बहुआर खुर्द के ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव एवं कार्यक्रम में आए तमाम किसान उपस्थित रहें।

Comments are closed.

Recent Post