मिथिलेश कुमार झा
अमिट लेख
वीरपुर, (सुपौल)। प्रोफेसर कॉलोनी स्थित चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में भव्य मैया जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे भक्ति मूलक संगीत का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक उमेश कुमार झा द्वारा राग यमन में गणेश वंदना कर की गई। कार्यक्रम में श्रुति सुमन द्वारा गाया गया भजन आजा मां आजा मां को एक तरफ जहां लोगो ने काफी सराहा वही प्रिय के द्वारा गया गया मैथिली भजन मूर्ति बनाके मैया तोहार पूजा करे छी ने काफी तालियां बटोरी। आशुतोष आचार्य ने माई सबसे बड़ी है तू भजन को लोगो ने काफी सराहा । कार्यक्रम में तबला वादक ललन झा, की बोर्ड बादक विंदेश्वरी यादव, एवं पैड वादक श्याम सुंदर ने भी अपनी वादन का काफी सुंदर जलवा बिखेरा। मंच संचालन प्रो अशोक कुमार ने किया। इन्होंने भी अपने शेरो एवं शायरियो से लोगो को भरपूर आनंद दिलाया। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूजा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर शिवाकांत मिश्र ने गायक मंडली की सराहना करते हुए कोशी के क्षेत्र में संगीत कला को अक्षुण रखने के लिए धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले लोगो में आर पी इनस्टिच्यूट के संचालक रमन पाठक के प्रति भी आभार व्यक्त किया। मौके पर अधिवक्ता श्यामानंद मिश्र, कुमोदानंद पाठक, मिथिलेश झा, उमाकांत मिश्र, ललित नारायण मिश्र, सूर्यानंद पाठक, अभिषेक रंजन, टुनटुन ठाकुर, अभिनव मिश्र, संजीव सुमन, कुणाल विनोद पासवान, पिंकू पाठक, विराट यादव सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।








