AMIT LEKH

Post: जिला सड़क सुरक्षा समिति सह प्राथमिक उपचार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जिला सड़क सुरक्षा समिति सह प्राथमिक उपचार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 

न्यूज़ डेस्क, सुपौल ब्यूरो

जितेन्द्र कुमार

–  अमिट लेख

सुपौल, (जिला ब्यूरो)। आज दिनांक 30.10.2023 को जिला सड़क सुरक्षा समिति, सुपौल, बिहार के तत्वावधान में जिला सड़क सुरक्षा समिति सह प्राथमिक उपचार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उच्च विद्यालयों में दिनांक 26.10.2023 से दिनांक 31.10.2023 तक जिला परिवहन कार्यालय, सुपौल द्वारा आपदा प्रबंधन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ आयोजित किया जाना है।

फोटो : जितेन्द्र कुमार

इसी क्रम में दिनांक 30.10.2023 को सुपौल के राघोपुर प्रखंड स्थित हरावत राज उच्च विद्यालय, गणपतगंज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिला परिवहन पदाधिकारी सुश्री बसुन्धरा प्रियदर्शिनी, प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार, घनश्याम कुमार, मोटरयान निरीक्षक प्रदीप कुमार, सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी रामकुमार चौधरी एवं सड़क सुरक्षा समिति सदस्य शंभू चौधरी, आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर टेकराम सहित परिवहन विभाग, सुपौल के अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र छात्राओं को दोपहिया वाहनों में हेल्मेट के इस्तेमाल, गाड़ियों को निर्धारित गतिसीमा में चलाने ओवरटेकिंग से परहेज करने, सड़क किनारे बने ट्रैफिक चिन्हों एवं यातायात संबंधी अन्य नियमों के पालन करने के बारे में बताया गया। साथ ही दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले गुड समेरिटन की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को प्राथमिक उपचार की भी महत्वपूर्ण जानकारियों से जागरूक किया गया।

साभार : जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, सुपौल।

Comments are closed.

Recent Post