नगर परिषद क्षेत्र के त्रिवेणीगंज जरैला मुख्य मार्ग पर सोमवार की संध्या एक बाइक सवार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया
न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल
संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। नगर परिषद क्षेत्र के त्रिवेणीगंज जरैला मुख्य मार्ग पर सोमवार की संध्या एक बाइक सवार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने आनन-फानन में उक्त जख्मी को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी सूचना उक्त जख्मी के परिजनों को दिया गया ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर बी. एन. पासवान के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक थाना क्षेत्र के गढ़िया वार्ड नंबर 2 निवासी मुकेश कुमार उम्र 23 वर्ष है। घटना के संदर्भ में घायल के परिजनों ने बताया कि मुकेश अपनी बाइक से बाजार आ रहा था। इसी दौरान गैस एजेंसी के समीप एकाएक सूअर सड़क पर आ गया। उसके बचाने के दौरान में बाइक अनियंत्रित हो गई। घटना के बाद परिजनों कोहराम मचा है।








