AMIT LEKH

Post: सेक्स राकेट का खुलासा पुलिस ने 2 लड़की और 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार

सेक्स राकेट का खुलासा पुलिस ने 2 लड़की और 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार

नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार वार्ड नंबर 21 में सोमवार की संध्या में कई वर्षों से संचालित एक सेक्स कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल

संतोष कुमार, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार वार्ड नंबर 21 में सोमवार की संध्या में कई वर्षों से संचालित एक सेक्स कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है।

फोटो : संतोष कुमार

पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की समेत 4 महिलाओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया और कई यूज और पैकिंग कंडोम भी बरामद किया है। थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित एक महादलित बस्ती के बगल में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 21 स्थित पंचानंद यादव के आलीशान मकान में संचालित इस कारोबार की सूचना किसी ने डायल 112 पर किया था जिसके बाद आज वहाँ पुलिस द्वारा रेड किया गया और पुलिस ने मौके से एक नाबालिग लड़की और 3 महिलाओं समेत कुल 4 को पकड़ा है।पुलिस इस आलीशान मकान के काली सच्चाई के राज को देख भौचक रह गई और मौके से पुलिस ने कई यूज कंडोम,कई पैकिंग कंडोम,कंघी,लिपिस्टिक,आईना और दवाई भी बरामद किया है इस दौरान मौके से गिरफ्तार एक नाबालिग लड़की ने बताया कि हमको यहाँ के कंपनी यानी संचालक पंचानंद यादव द्वारा बुलाया गया था। हम इस धंधे में पिछले 2 महीने से काम कर रहे हैं।

छाया : अमिट लेख

एक आदमी से संबंध बनाने के 7 सौ रुपये संचालक द्वारा लिए जाते हैं। और रूम का किराया के रूप में 250 रुपये अलग से लिये जाते हैं। हम अब तक चार पांच बार यहाँ आकर संबंध बना चुके हैं। मेरे पिता बीमार रहते हैं। भाई नहीं है चार बहन ही सिर्फ है लाचारी में करते हैं। आज जब यहाँ आये तो कंपनी यानी संचालक द्वारा एक 30 वर्षीय ग्राहक को बुलाया गया। जिससे हम आज भी संबंध बनाए।जब संबंध बनाया हुआ हो गया तब पुलिस यहां आयी लेकिन ग्राहक और कंपनी यानी संचालक और लड़की सब फरार हो गया। वहीं डायल 112 पर तैनात पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि पटना से हमलोगों को सूचना मिला कि एक हॉल में गलत कारोबार चलता है जिसके बाद हमलोग यहां आए तो दो लड़की और दो महिला यानी कुल 4 महिला को पकड़ कर त्रिवेणीगंज पुलिस को सुपुर्द कर दिए हैं। यहाँ देह व्यापार चलता था। बता दें कि जिस मकान में यह कारोबार फलफूल रहा था। वहां पहले सिनेमा हॉल संचालित था। और पिछले कुछ महीनों से यह कारोबार यहाँ काफी जोरो पर संचालित था। आज हुई पुलिसिया कार्यवाई के बाद आसपास के लोगों ने चैन की सांसे ली है। नाम नहीं बताने के आश्वासन पर आसपास के लोगों ने कहा कि काफी दिनों से यह कारोबार संचालित है। अब देखना यह है कि पुलिस इस पर क्या कार्यवाई करती है या फिर पुलिस समाज मे संचालित इस तरह के अवैध धंधे पर अंकुश लगा पाती है या नहीं।

Comments are closed.

Recent Post