AMIT LEKH

Post: मानव तस्करों के बहकावे में नेपाल से भारत भेजे जा रहे नाबालिग युवक-युवती पकड़ाये

मानव तस्करों के बहकावे में नेपाल से भारत भेजे जा रहे नाबालिग युवक-युवती पकड़ाये

लड़का – लड़की  भारत नेपाल सीमा  स्तंभ 206 /7 पर पकडाया 

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल

मिथिलेश कुमार झा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

वीरपुर, (सुपौल)। एसएसबी 45वीं बटालियन की सीमा चौकी भीमनगर के जाँच दल द्वारा भारत नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के उद्देश्य से नेपाल से भारत भेजे जा रहे 02 नाबालिगों को पकड़ा। जानकारी देते हुए 45 वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट सह उप कमान्डेंट रुपेश शर्मा ने बताया कि वाहिनी के मानव तस्करी विरोधी इकाई को सूचना मिली थी कि सीमा स्तम्भ संख्या 206/7 के पास से मानव तस्करी होने वाली है। स. उप निरीक्षक जयदेव घोष के नेतृत्व में एवं अन्य 06 बलकर्मी जिसमे महिला बलकर्मी भी शामिल थी। सीमा स्तम्भ संख्या 206/7 के निकट भीमनगर चेक पोस्ट पर तैनात होकर सतर्कता के साथ ड्युटी करने लगे। कुछ समय उपरांत एसएसबी जाँच दल द्वारा देखा गया कि एक लड़का एक लड़की के साथ नेपाल प्रभाग से भारत की तरफ आ रहा है। चेक पोस्ट पर तैनात एसएसबी जवानों के द्वारा दोनों को रोककर पूछ-ताछ किया गया एवं कागजों की जांच की गई। पूछ-ताछ एवं जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि लड़का एवं लड़की दोनो ही नाबालिग है। लड़का एवं लड़की को नेपाल से भारत की तरफ बहला फुसला कर भेजा जा रहा था। पूछताछ के दौरान लड़के की पहचान दरभंगा जिला के फुलवरिया निवासी शंकर यादव मुखिया तथा नेपाल के टेराथिम जिला के धारण ग्राम निवासी नाबालिग लड़की का आशा (काल्पनिक नाम) पुत्री आशीष लिंबू के रूप में की गई है। एसएसबी के चेक पोस्ट जाँच दल द्वारा आवश्यक कागजी कार्यवाही के उपरांत पकडे गये नाबालिग लड़के एवं नाबालिग लड़की को ओपी भीमनगर, सुपौल बिहार को सुपुर्द कर दिया गया।

Comments are closed.

Recent Post