AMIT LEKH

Post: भाजपा में विकसित हो रही राजद की संस्कृति : ललन सहनी

भाजपा में विकसित हो रही राजद की संस्कृति : ललन सहनी

राजद की गोद में जाकर अतिपिछड़ों को धोखा दिया है नीतीश कुमार

न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण

दिवाकर पाण्डेय

-अमिट लेख

मोतिहारी (जिला ब्यूरो)। जिले के कई राजनीतिक सिद्ध हस्तियां विभिन्न दलों की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर आज जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर के समक्ष जन सुराज के संस्थापक सदस्य बन गये है। भाजपा के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पताही प्रखंड क्षेत्र के परसौनी कपूर पंचायत के मुखिया ललन सहनी ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज की सदस्यता ग्रहण की है। इन नेताओं ने प्रशांत किशोर के नेतृत्व को बिहार और बिहारियों के बेहतर भविष्य के जरुरी बताया और कहा कि जन सुराज में ही समाज के सभी वर्गों का सम्मान और भविष्य निहित है। उक्त जानकारी आज यहां जारी एक बयान में पुर्वी चंपारण जन सुराजी संतोष राउत ने दी।‌ जन सुराज में शामिल होने के बाद इन नेताओं ने कहा है कि नीतीश कुमार, लालू यादव और भाजपा ने कभी अति पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु नहीं सोंचा और हमारे वोट बैंक का इस्तेमाल कर हमारे समाज के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। वे सदैव हमारे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उदासीन बने रहे और इस समाज के लिए कुछ भी नहीं किया। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व मुखिया ललन सहनी ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व की कड़ी आलोचना की और आरोप लगाया कि भाजपा में राजद संस्कृति पल बढ़ रही है जो प्रदेश के लिए ख़तरनाक है। उन्होंने कहा कि राजद-जदयू और भाजपा सभी समाज के विकास के विरोधी हैं तथा जात – ‌धर्म के नाम पर बिहार को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है।उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर सभी बिहारियों को संगठित कर बिहार में शिक्षा, खेती किसानी, रोजगार समेत चतुर्दिक विकास के लिए पदयात्रा कर रहे हैं जहां लोगों का भारी समर्थन प्राप्त हो रहा है।‌ बिहारियों का विश्वास प्रशांत किशोर पर बढ़ता जा रहा है क्योंकि जन सुराज सभी जाति, धर्म और संप्रदाय को साथ लेकर चलने का काम कर रहा है।

Comments are closed.

Recent Post