गेहूं बोआई में हो रही परेशानी
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
-अमिट लेख
मोतिहारी (जिला ब्यूरो) : पूर्वी चम्पारण जिला के ढ़ाका अनुमंडल में खेत में नमी की कमी के वजह से घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र में गेहूं बुआई में विलंब हो रही है। कई ऐसे खेत में है, जिनमें धान कटनी के बाद नमी मौजूद नहीं है। इस कारण किसान उन खेतों में पहले पानी पटा रहे हैं उसके बाद उसमें नमी होने पर बुआई कर रहे है। ढाका प्रखंड में 6445 हेक्टेयर में गेहूं बुआई का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें करीब पचास प्रतिशत ही बुआई अबतक हो पायी है। अभी बीस प्रतिशत खेतों में धान की कटनी नहीं हो पायी है। गेहूं बुआई का निर्धारित समय 20 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक सही है। 15 दिसम्बर के बाद लेट भेराइटी की गेहूं बुआई की जाती है। इस साल समय पर बारिश नहीं होने के कारण खेतों में भरपूर मात्रा में पानी नहीं हो पाया है। किसान पटवन कर धान की फसल को बचाने में लगे रहे। इस कारण खेतों में नमी गायब हो गयी। हालांकि गेहूं बुआई के लिए फिलहाल मौसम अनुकूल बताया जा रहा है।








